9829687996

Au Bank Jaipur Marathon Latest News

Au Bank Jaipur Marathon : जयपुर मैराथन को कंगना रनोट ने किया फ्लैग आॅफ, दौड़े 56 हजार लोग

Feb. 06, 2017

मुंबई मैराथन से भी आगे निकलते हुए जयपुर मैराथन देश की सबसे बड़ी मैराथन बन गई है। 50 हजार से अधिक रनर्स के साथ जयपुर मैराथन का आगाज हुआ। फुल, हाफ और ड्रीम रन वाली जयपुर मैराथन की खूबसूरती विविधताओं भरी रही। अलग- अलग रंगों वाली यह विविधता कार्निवाल जैसे माहौल से स्पष्ट दिखाई दी। इस मैराथन में 18 देशों की भागीदारी रही। मैराथन के विजेता आशीष कुमार ने 2 घंटे 27 मिनट 37 सेकेंड में मैराथन पूरा कर विलर का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये है खास मैराथन में...

- सुबह 4 बजे फुल मैराथन और फिर हाफ मैराथन के धावकों ने दौड़ना शुरू किया।

- सुबह साढ़े पांच बजे इस हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ पद्मनाथ, अनूप भरतरिया, सुरेश मिश्रा और बीएस शेखावत ने किया।

- इसके साथ ही ओपन केटेगिरी में हाफ मैराथन की शुरुआत हुई। इसमें पहली बार 3 हजार धावक शामिल हुए।

- इसमें लड़के-लड़कियों, 6 माह की छोटी बालिका को लेकर उसके पिता धर्मेश वर्मा भी दौड़ रहे थे तो दिव्यांग भी।

- दिव्यांग देवेश व्हील चेयर दौड़ाकर इस रन में शामिल हुए हैं।

- इनके व्हील चेयर में तिरंगा लगा था।

- ओपन केटेगिरी में कई तरह के नजारे थे। 6 माह से लेकर 60 साल से ऊपर तक के धावक इसमें शामिल हुए हैं।

- चक दे इंडिया और वंदे मातरम की धुन पर देशभक्ति का जज्बा भी दिखाई दे रहा है।

विंटेज में आई रनोट का ऐसा हुआ वेलकम

- सुबह करीब 6:40 पर कंगना रनोट रंगून स्टाइल में विंटेज कार में बैठकर आईं।

- रनोट को आते देख ड्रीम रन के रनर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।

- रनोट ने जैसे ही फ्लैग ऑफ किया ड्रीम रन के रनर्स ने दौड़ लगा दी।

यूं है कार्निवाल है नजारा

- पूरे जेएलएन मार्ग पर कार्निवाल सा नजारा है।

- कहीं लोग एक्सरसाइज कर रहे हैं तो कहीं दौड़ रहे हैं।

- कहीं गीत संगीत के कार्यक्रम हो रहे हैं तो कहीं अन्य तरह के आयोजन।

- इसके लिए कई तरह के जोन बनाए गए हैं।

- अलग-अलग जोन में आर्ट एंड कल्चर के साथ डांस के नजारे भी थे।

- इन नजारों के साथ ड्रीम रन के धावक दौड़ते हुए रुकते, फिर डांस करने लगते। कुछ देर एंजॉय करते और फिर दौड़ने लगते।

OUR PARTNERS & Sponsors